फ्रेंच ओपन : मार्क और फेलिसियानो ने जीता पुरुष युगल खिताब

पेरिस, 5 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फेलिसियानो लोपेज ने हमवतन मार्क लोपेज के साथ मिलकर रविवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन का पुरुष युगल खिताब जीत लिया।

मार्क और फेलिसियानो की 15वीं वरीय जोड़ी ने फाइनल में अमेरिका के ब्रायन बंधुओं को हराया। मार्क और फेलिसियानो ने बॉब और माइक ब्रायन को 6-4, 6-7 (6), 6-3 से हराया।

फ्रेंच ओपन में किसी जोड़ी ने 26 साल बाद खिताब जीता है। दूसरी ओर, ब्रायन भाई अपने करियर के 17वें मेजर खिताब से चूक गए।

मैच के बाद मार्क ने कहा, “ग्रैंड स्लैम जीतना किसी करिश्मे से कम नहीं। मेरे रिकार्डबुक में अब तक कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं था। मैं बहुत खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493