फ्रेंच ओपन : मिश्रित युगल के पहले दौर में हारे शरण

पेरिस, 30 मई (आईएएनएस)। भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल में पहले दौर में ही हार कर बाहर हो गए हैं।

शरण इस टूर्नामेंट में जापान की महिला खिलाड़ी शुको ओयामा के साथ जोड़ी बनाकर कोर्ट पर उतरे थे।

इस जोड़ी को मेक्स्किो के सैंटियागो गोंजालेज और यूक्रेन की लयूडम्यला ने 6-3, 2-6, 10-7 से मात दी।

इससे पहले मिश्रित युगल में भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी महिला जोड़ीदार चेक गणराज्य की लुसिया हराडेस्का भी पहले दौर में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493