पेरिस, 1 जून (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष वरीय पुरुष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने कनाडा की अपनी महिला जोड़ीदार गाब्रिएल ड्राब्रोवस्की के साथ गुरुवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में जगह बना ली है।
बोपन्ना और गाब्रिएल की जोड़ी ने पहले दौर के मैच में आस्ट्रेलियाई जोड़ी जेसिका मूरे और मैट रीड को आसान मुकाबले में मात दी।
बोपन्ना और गाब्रिएल की जोड़ी ने जेसिका और रीड की जोड़ी को महज 39 मिनट में 6-0, 6-1 से मात देते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।
बोपन्ना और गाब्रिएल की जोड़ी ने पांच एस लगाए जबकि उनकी विपक्षी जोड़ी ने तीन एस लगाए।
dharmpath.com dharmpath