फ्रेंच ओपन : मुगुरूजा प्री-क्वार्टर फाइनल में

पेरिस, 2 जून (आईएएनएस)। स्पेन की गरबाइन मुगुरूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2016 में यहां खिताब जीत चुकीं और टूर्नामेंट में तीसरी सीड मुगुरूजा ने शनिवार को तीसरे दौर के एकल मुकाबले में आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को एक घंटे दो मिनट में 6-0, 6-2 से मात दी।

मुगुरूजा लगातार पांचवें साल रौलां गैरों के अंतिम-16 में पहुंची हैं। स्टोसुर के खिलाफ उनका यह लगातार तीसरी करियर जीत है।

अंतिम-16 में मुगुरूजा का सामना यूक्रेन की लेसिया सेरेंको से होगा, जिन्होंने स्लोवाकिया की मेगडेलना रिबाइकोवा को 6-2, 6-4 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493