पेरिस, 2 जून (आईएएनएस)। ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के 10वें दिन मंगलवार को फिलिप काट्रियर कोर्ट में एक मैच के दौरान स्कोरबोर्ड का एक हिस्सा टूटकर दर्शकों पर गिर पड़ा जिससे तीन दर्शकों को मामूली चोट आई।
जब यह दुर्घटना हुई फिलिप काट्रियर कोर्ट पर पांचवें वरीय जापान के केई निशिकोरी और 14वें वरीय फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा के बीच पुरुष एकल वर्ग का क्वार्टर फाइनल मैच खेला जा रहा था।
दुर्घटना के कारण मैच को बीच में रोकना पड़ा और दर्शकों को सुरक्षित हटा लिया गया।
सुरक्षा उपाय पूरे करने के बाद मैच दोबारा शुरू हो सका।
dharmpath.com dharmpath