फ्रेंच ओपन मैच के दौरान प्रशंसकों पर गिरा स्कोरबोर्ड का हिस्सा

पेरिस, 3 जून (आईएएनएस)। फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मगलवार को सेंट्रल कोर्ट फिलिप चार्टियर पर लगे स्कोरबोर्ड का एक हिस्सा गिर जाने से कुछ प्रशंसक चोटिल हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फ्रेंच ओपन के आयोजकों के हवाले से बताया है कि इस दुर्घटना में तीन प्रशंसकों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद तत्काल बाकी प्रशंसकों को कोर्ट के इस हिस्से हटाया गया और चोटिल प्रशंसकों को प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।

माना जा रहा है कि कोर्ट में लगे एक बड़े टीवी स्क्रीन से जुड़ा यह हिस्सा तेज चल रही हवा के कारण गिरा।

यह घटना फ्रांस के जो-विल्फ्रायड सोंगा और जापान के की निशिकोरी के बीच खेले जा रहे पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान घटी।

इस कारण मैच को करीब आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा। मैच रोके जाने तक सोंगा 6-1, 5-2 से आगे चल रहे थे। बाद में सोंगा ने यह मैच सीधे सेटों से जीत लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493