फ्रेंच ओपन : मोनफिल्स को हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर

पेरिस, 1 जून (आईएएनएस)। सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम विजेता दूसरे विश्व वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने सोमवार को फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में फ्रांस के गेन मोनफिल्स को हराकर पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

2009 के चैम्पियन फेडरर ने 13वें वरीय मोनफिल्स को चार सेटों तक खिंचे मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-4, 6-1 से हराया।

फेडरर, मोनफिल्स के बीच यह मैच रविवार को शुरू हुआ था, लेकिन खराब रोशनी के कारण रविवार को मैच दूसरे सेट के बाद रोकना पड़ा।

रविवार तक एक-एक सीट जीत दोनों खिलाड़ी बरबारी पर थे और सोमवार को इसी मैच के लिए कोर्ट पर उतरे फेडरर को जीत हासिल करने में दो घंटे 17 मिनट लगे।

फेडरर अब अगले दौर में आठवें वरीय हमवतन स्टानिस्लास वावरिंका से भिड़ेंगे। फेडरर और वावरिंका के बीच जीत-हार का आंकड़ा 16-2 का है।

फेडरर ने करियर में 11वीं बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493