फ्रेंच ओपन : मौैजूदा विजेता हालेप उलटफेर का शिकार

पेरिस, 6 जून (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप गुरुवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार हो बाहर हो गईं।

हालेप को वर्ल्ड नंबर-51 अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से मात दी। वर्ल्ड नंबर-3 हालेप सिर्फ एक घंटे आठ मिनट में हार कर बाहर हो गईं।

17 साल की अमांडा दूसरी बार इस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में पहुंची थी। सेमीफाइनल में उनका सामना आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी से होगा जिन्होंने अमेरिका की मेडिसन कीज को मात दी।

वह वीनस विलियम्स के बाद किसी भी ग्रैंड स्लैम में पहुंचने वाली सबसे युवा अमेरिकी खिलाड़ी हैं। वीनस ने 1997 में अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

वर्ल्ड नंबर-8 बार्टी ने एक घंटे नौ मिनट तक चले मैच में वर्ल्ड नंबर-9 कीज को 6-3, 7-5 से मात दी। बार्टी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इसके अलावा वह समांथा स्तोसुर के बाद किसी भी ग्रैंड स्लैम में पुहंचने वाली दूसरी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493