फ्रेंच ओपन : राओनिक चौथे दौर में, चोटिल गोफिन बाहर

पेरिस, 2 जून (आईएएनएस)। विश्व में छठी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी मिलोस राओनिक ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है।

वहीं, बेल्जियम के टेनिस खिलाड़ी डेविन गोफिन चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में कनाडा के राओनिक को मेहनत नहीं करनी पड़ी क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी स्पेन के खिलाड़ी गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज भी चोटिल होने के कारण तीसरे दौर से बाहर हो गए।

गोफिन की किस्मत अच्छी नहीं रही। 65वीं वरीयता प्राप्त होरासियो जेबालोस के खिलाफ अपने तीसरे दौर का मैच खेलने वाले गोफिन चोटिल होने के कारण पहले सेट को भी पूरा नहीं कर पाए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अर्जेटीना के खिलाड़ी जेबालोस ने चौथे दौर में प्रवेश कर लिया।

राओनिक के प्रतिद्वंद्वी लोपेज पहला सेट 6-1 से हारने के बाद दूसरे सेट में अपना खेल जारी नहीं रख पाए और रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए और राओनिक ने भी दौर में प्रवेश कर लिया।

इसके अलावा, 18वीं विश्व वरीयता प्राप्त रोबटरे बटिस्टा ऑगट ने चेक गणराज्य के जिरी वेस्ले को मात देकर चौथे दौर में जगह बनाई है। स्पेनिश खिलाड़ी ऑगट ने तीसरे दौर में 57वीं वरीयता प्राप्त वेस्ले को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-3 से हराया।

बुल्गेरिया के खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव को भी उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। 21वीं विश्व वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्टा ने 13वीं विश्व वरीयता प्राप्त दिमित्रोव को सीधे सेटों में 7-5, 6-3, 6-4 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493