फ्रेंच ओपन : सिलिक, गोफिन दूसरे दौर में

पेरिस, 29 मई (आईएएनएस)। विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी क्रोएशिया के मारिन सिलिक और 10वीं वरीयता प्राप्त बेल्जियम के डेविड गोफिन ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

सिलिक ने सोमवार को पहले दौर में लातविया के अर्नेस्ट गुल्बिस को मात दी। गोफिन ने फ्रांस के पॉल हेनरी मैथ्यू को परास्त करते हुए दूसरे दौर में कदम रखा।

सिलिक ने अर्नेस्ट को सीधे सेट में 6-3, 6-3, 6-3 से मात दी। गोफिन ने मैथ्यू को 6-2, 6-2, 6-2 से हराया।

17वीं वरीयता प्राप्त स्पेन के रोबटरे बॉतिस्ता ने भी दूसरे दौर में कदम रख लिया है। उन्होंने आस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 6-2, 6-2, 0-6, 6-1 से मात देते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

उनके हमवतन राफेल नडाल भी दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। बॉतिस्ता, नडाल से कम उम्र के खिलाड़ियों में फ्रेंच ओपन के श्ीार्ष-20 में पहुंचने वाले स्पेन के पहले खिलाड़ी हैं।

अगले दौर में उनका सामना कजाकिस्तान के मिखाइल कुकुशकिन से होगा जिन्होंने अमेरिका के टेनीस सैंडग्रेन को 6-2, 6-1, 6-4 से मात देते हुए दूसरे दौर का टिकट कटाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493