फ्रेंच ओपन से हटे किर्गियोस

पेरिस, 27 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस कोहनी के चोट के चलते फ्रेंच ओपन से बाहर हो गए हैं।

विश्व रैंकिंग में 23वें नंबर के खिलाड़ी किर्गियोस को यहां रविवार से शुरू हुए रौलां गैरों में पहले दौर के मुकाबले में हमवतन बर्नार्ड टॉमिक के खिलाफ मुकाबले में उतरना था। लेकिन अब चोटिल होने के चलते वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

किर्गियोस ने रविवार को ट्विटर पर एक बयान में कहा, “दुर्भाग्यवश, मैं इस वर्ष फ्रेंच ओपन से हट रहा हूं। मैंने इसके लिए अपनी मेडिकल टीम से भी विचार-विमर्श किया है जिनका मानना है कि क्ले कोर्ट पर पांच सेट खेलना मेरे लिए काफी जोखिम भरा काम होगा, खासकर तब जब मैंने पिछले दो महीनों से एक भी एकल मैच नहीं खेला है।”

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, “रौलां गैरों में खेलने के लिए मैं कड़ी मेहनत की थी। यह मेरे लिए बेहद खास टूर्नामेंट था। मेरी कोहनी पर चोट ज्यादा है जिसने मुझे क्ले कोर्ट से बाहर रहने के लिए मजबूर कर दिया। मैं इसे लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493