फ्रेंच ओपन : हालेप, प्लिसकोवा सेमीफाइनल में

पेरिस, 7 जून (आईएएनएस)। दूसरी वरीय चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा और तीसरी वरीय रोमानिया की सिमोना हालेप ने बुधवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

प्लिसकोवा ने फ्रांस के कैरोलिना गार्सिया को और हालेप ने यूक्रेन की इलिन स्वितोलिना को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

प्लिसकोवा ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गार्सिया को सीधे सेटों में 7-6 (7-3), 6-4 से मात दी। एक घंटे 51 मिनट तक चले मुकाबले में प्लिसकोवा ने आठ ऐस और गार्सिया ने सात ऐस लगाए।

प्लिसकोवा छह में से दो ब्रेंक प्वाइंट हासिल करने में सफल रहीं, गार्सिया ने तीन में से एक ब्रेंक प्वाइंट अपने हिस्से किया।

एक और क्वार्टर फाइनल में हालेप ने स्वितोलिना को दो घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 7-6 (8-6), 6-0 से मात दी। पहला सेट हारने के बाद हालेप ने शानदार वापसी की और लगातार दो सेट जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

हालेप ने 23 में से छह ब्रेक प्वाइंट जीते तो वहीं उनकी विपक्षी ने नौ में से चार ब्रेक प्वाइंट अपने नाम किए।

हालेप और प्लिसकोवा सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493