फ्रेंच मोंटाना के घर में लूट

लॉस एंजेलिस, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रैपर फ्रेंच मोंटाना का लॉस एंजेलिस के कैलाबासेस स्थित घर में लूट की घटना सामने आई है।

कैलाबासेस के शेरिफ विभाग ने पीपुल डॉट कॉम को बताया कि दो हथियारबंद पुरुष संदिग्ध 33 वर्षीय रैपर के घर में घुसे।

विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को सुबह आठ बजे लूट की खबर मिली लेकिन पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले संदिग्ध फरार हो गए।

प्रवक्ता का कहना है कि अभी यह अस्पष्ट नहीं है कि कितना समान चोरी हुआ है।

चोरी के समय कम से कम दो लोग वहीं थे, लेकिन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं है कि उनमें से एक मोंटाना था।

मोंटाना का असली नाम करीम खरबच है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, मोंटाना ने सेलेना गोमेज (26) से यह घर खरीदा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493