फ्रेंच लीग कप : मोनाका और पीएसजी ने अपने-अपने मैच जीते

पेरिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रेंच लीग कप में मानाको ने मोंटपेलियर को 2-0 से हराया। टूर्नामेंट के फाइनल में अब उनका सामना पीएसजी से होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मोनाको की इस जीत में रादमेल फलकाओ का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने मैच में दो गोल दागे।

मोनाको ने मैच में शुरू से विपक्षी टीम पर दवाब बनाए रखा और 15वें मिनट में फलकाओ ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 29वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर मोनाको की जीत सुनिश्चित कर दी।

लीग कप के एक अन्य मैच में पीएसी जी ने मंगलवार को रेनेस के खिलाफ मैच में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए उन्हें 3-2 से हराया।

इस मैच में पीएसजी के मबापे को रेड कार्ड भी मिला।

पीएसजी 31 मार्च को खिताबी मुकाबले में मोनाको से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493