फ्रेंच लीग : पाएट के दो गोलों की बदौलत जीता मार्सिले

मार्सिले (फ्रांस), 11 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रेंच लीग के पहले मैच में कप्तान दिमित्री पाएट के दो गोलों की बदौलत ओलम्पिक मार्सिले ने सीजन के पहले मैच में टूलोसे को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पाएट ने पहला हाफ खत्म होने से कुछ क्षण पहले (45वें मिनट) वीएआर की बदौलत मिली पेनाल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। फ्रेंच लीग के किसी मैच में पहली बार वीएआर का उपयोग किया गया।

दूसरे हाफ में भी मार्सिले का दबदबा देखने को मिला और 62वें मिनट में पाएट ने मैच का अपना दूसरा गोल किया।

मैच के अंतिम क्षणों में भी मेजबान टीम ने अपने आक्रमण को जारी रखा। 89वें मिनट में वालेरे जर्मेन ने शानदार गोल करते हुए मार्सिले को 3-0 से आगे कर दिया।

मार्सिले के लिए चौथा और अंतिम गोल फ्लोरिन थाउविन ने 92वें मिनट में किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493