फ्रेंच लीग : पीएसजी को मिली सीजन की पहली हार

ल्योन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रेंच लीग की मौजूदा चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 21वें दौर के मुकाबले में रविवार रात यहां ओलम्पिक ल्योन के हाथों 2-1 से हार झेलनी पड़ी।

लीग के 2018-19 सीजन में पीएसजी की यह पहली हार है। वह फिलहाल 56 अंकों के साथ पहले पायदान पर स्थित है जबकि ल्योन 43 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अन्य मैचों की तरह इस मुकाबले में भी पीएसजी ने अधिक समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा लेकिन इस बार नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा।

मैच की शुरुआत हालांकि पीएसजी के लिए दमदार रही। अर्जेटीना के फारवर्ड खिलाड़ी एंजल डि मारिया ने सातवें मिनट में ही गोल कर मेहमान टीम को बढ़त दिला दी।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले ल्योन की टीम वापसी करने में कामयाब रही। 33वें मिनट में मूसा डेम्बेले ने हेडर के जरिए बराबरी का गोल किया।

मेजबान टीम के लिए दूसरा हाफ अच्छा रहा। 49वें मिनट में उसे पेनाल्टी मिली जिसे नेबिल फेकिर ने गोल में बदलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493