फ्रेंच लीग : पीएसजी ने लिल को 2-1 से मात दी

पेरिस, 3 नवंबर (आईएएनएस)। कीलियन एम्बाप्पे और नेमार के शानदार गोल की बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग के 12वें दौर के मुकाबले में लिल को 2-1 से मात दी।

इस जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर मौजूद पीएसजी और दूसरे पायदान पर मौजूद लिल के बीच 11 अंकों का अंतर आ गया है। पीएसजी के कुल 36 अंक हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ओलम्पिक मार्सिले के खिलाफ पिछले सप्ताह हुए मुकाबले की तरह इस मैच में पीएसजी ने दूसरे हाफ में गोल दागे।

मैच का पहला गोल फ्रांस के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एम्बाप्पे ने 70वें मिनट में किया।

ब्राजील के नेमार भी फ्रेंच खिलाड़ी से पीछे नहीं रहे और 84वें मिनट में गोल करके अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

मैच समाप्त होने से पहले इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में पेनाल्टी के जरिए निकोलास पेपे ने गोल किया लेकिन वह लिल की हार नहीं टाल सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493