मोनाको, 3 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस की क्लब मोनाको ने लीग के 28वें दौर के एक रोमांचक मुकाबले में बोडरेक्स को 2-1 से हराया।
बीबीसी के अनुसार, इस जीत के बाद गत विजेता मोनाको और अंकतालिका में शीर्ष पर चल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के बीच केवल 11 अंकों को अंतर रह गया है।
मोनाको के लिए शुक्रवार रात को हुए मुकाबले की शुरुआत खराब रही और बोडरेक्स के खिलाड़ी वालेंटिन वाडा ने 32वें मिनट में गोल दाग कर मेहमान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद, पहला हाफ समाप्त होने से कुछ समय पहले स्ट्राइकर स्टीवन योविटिच (43) ने गोल करके मोनाको को बराबरी दिला दी।
दूसरे हाफ में मोनाको ने बेहतर खेल दिखाया और बोडरेक्स के गोल पर लगातार हमले किए। इसका परिणाम टीम को 68वें मिनट में देखने को मिला जब रोनी लोपेस ने गोल दाग मेजबान टीम को 2-1 से जीत दिला दी।
dharmpath.com dharmpath