फ्रेंच सुपर कप के लिए मोनाको ने 22 खिलाड़ी चुने

मोनाको, 1 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के क्लब मोनाको के कोच लियोनाडरे जार्डिम ने चीन में होने वाले फ्रेंच सुपर कप के लिए मंगलवार को 22 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। कप्तान रादमेल फल्काओ बाद में टीम से जुड़ेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 2018 फीफा विश्व कप में भाग लेने वाले तीन खिलाड़ी कामिल ग्लिक, यूरी टिलेमैन और केता बाल्डे को भी टीम में जगह दी गई है।

विश्व कप फाइनल में खेलने वाले डेनियल सुबासिक और जिर्बिल सिडिबे आगामी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।

रूस के बेहतरीन मिडफील्डर एलेक्सेंडर गोलोविन भी फ्रेंच सुपर कप में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। क्लब ने हाल ही में उनके साथ करार किया था। फल्काओ शुक्रवार की सुबह चीन में टीम से जुड़ेंगे।

मोनाको फ्रेंच लीग की चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाफ शनिवार को चीन के शेनझेन में खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493