मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में नकारात्मक भूमिका निभा चुके फ्रेडी दारूवाला को थ्रिलर फिल्म के लिए एक हॉलीवुड स्टूडियो ने संपर्क किया है।
सूत्र के मुताबिक, “‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ की शूटिंग के दौरान फ्रेडी ने अमेरिका के स्टूडियो को अपने काम की वीडियो भेजी, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने उन्हें आगामी फिल्म की पेशकश दी।”
यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म निर्देशन जॉर्ज अल्बा द्वारा निर्देशित है। सूत्र ने यह भी कि फ्रेडी हाल ही में निर्माताओं से मुलाकात के लिए अमेरिका गए थे।
सूत्र ने कहा, “उन्होंने पटकथा पढ़ी, जो उन्हें अच्छी लगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। फ्रेडी मार्च में टीम से जुड़ेंगे।”
सूत्र के अनुसार, अभिनेता भारतीय किरदार में दिखेंगे। उसने शूटिंग के लिए 18 दिन का समय देने के लिए कहा गया है।
dharmpath.com dharmpath