फ्रेडी ने ‘कमांडो 2’ के लिए पुलिसकर्मियों संग बिताया समय

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता फ्रेडी दारुवाला आगामी फिल्म ‘कमांडो 2’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने पुलिकर्मियों से बातचीत की और इसे ‘अद्भुत अनुभव’ करार दिया।

फ्रेडी ने कहा, “पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत का अद्भुत अनुभव था। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा, जो हमेशा ध्यान रहेगा।”

अपनी भूमिका की तैयारी के लिए अभिनेता ने दिल्ली में पुलिस अधिकारी से मुलाकात की और लगभग एक सप्ताह उनके साथ बिताया, जिससे उनके काम करने का तरीका और उनकी भाषा सीख सकें।

फ्रेडी पुलिस अधिकारियों से कुछ सुरक्षा उपायों को जानने के लिए उत्साहित थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपने काम के अनुभव साझा किए कि यह किस तरह उनके पेशे से अलग है।

अभिनेता ‘कमांडो 2’ में एसीपी बख्तावर खान की भूमिका में दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि उनकी भूमिका काफी जोरदार है।

उन्होंने कहा, “मेरी बख्तावर की भूमिका जोरदार और कठिन है, इसलिए इसकी तैयारी करना जरूरी था।”

‘कमांडो 2’ में विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता और अदाह शर्मा भी दिखाई देंगे।

देवेन भोजानी द्वारा निर्देशित फिल्म विपुल अमृतलाल शाह, धवल जयंतीलाल गाडा और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

यह फिल्म तीन मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493