फ्रेडी प्रिंज जूनियर ‘नैंसी ड्र्यू’ के पायलट एपिसोड से जुड़े

लॉस एंजेलिस, 16 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता फ्रेडी प्रिंज जूनियर शो ‘नैंसी र्डयू’ के पायलट एपिसोड के लिए इसके कलाकारों की फेहरिश्त में शामिल हो गए हैं। वह नैंसी के पिता कार्सन ड्र्यू की भूमिका में नजर आएंगे।

‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, पत्नी की मौत के बाद कार्सन का जुड़ाव नैंसी से खत्म हो जाता है। नैंसी की जांच में उसके पिता के रहस्यमय अतीत का खुलासा होता है।

शो नैंसी के हाइस्कूल ग्रेजुएशन के बाद गर्मी के दिनों पर आधारित है। 18 वर्षीय नैंसी कॉलेज की पढ़ाई के लिए अपने होमटाउन को छोड़ने पर मजबूर हो जाती है।

बाद में वह रहस्यमयी भूतिया हत्या की जांच में उलझ जाती है और कुछ रहस्यों का खुलासा करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493