‘फ्रोजन’ की एल्सा के संवादों में सुनिधि की आवाज

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता ऐनीमेटिड फिल्म ‘फ्रोजन’ (2013) का डिज्नी चैनल पर हिंदी में प्रीमियर होने जा रहा है। इसके किरदार ‘एल्सा’ के संवादों को मशहूर गायिका सुनिधि चौहान अपनी आवाज देंगी।

एक सूत्र ने कहा, “सुनिधि ने बहुत जांच-परख और कम से कम तीन बार फिल्म देखने के बाद यह फैसला किया। सुनिधि एल्सा की अहम भूमिका के संवादों की अदायगी से अरेंडेलले साम्राज्य के तिलिस्म को सजीव कर देंगी। इसमें मूल अंग्रेजी फिल्म के सफलतम गाने ‘लेट इट गो’ का हिंदी रूपांतरण ‘फना हो’ शामिल होगा।”

‘फ्रोजन’ 12 दिसंबर को अपराह्न् 12 बजे डिज्नी चैनल पर प्रसारित होगी।

‘फ्रोजन’ नई-नई रानी बनीं एल्सा के बारे में है, जो गलती से अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर हर चीज को बर्फ में बदल देती है और अंतत: अपने घर को एक अनंत शरदऋतु में बदल देती है। कहानी में दिखाया गया है कि एल्सा की बहन मौसम को बदलने के लिए किस तरह एक पर्वतीय आदमी, उसके बारहसींगा और एक हिम मानव से मिलती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493