‘द चाइनीज विडो’ नाम से बन रही इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर विजेता बिल ऑगस्ट कर रहे हैं। बिल की ‘पेले द कांगकरर’ ने 1987 में पालमे डी’ओर और अकादमी या ऑस्कर पुरस्कार दोनों जीते थे।
बिल ने कहा कि उन्हें इस फिल्म के जरिये मानवता के सौहार्द को दिखाने की उम्मीद है।
फिल्म अमेरिकी वायु सेना के जवानों के दस्ते ‘फ्लाइंग टाइगर्स’ के एक पायलट पर आधारित है, जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान चीनी सैनिकों एवं नागरिकों की मदद की थी। इस समूह के कुछ अमेरिकी पायलट को आपात स्थिति में विमान उतारना पड़ा था और तब चीनी सैनिकों और नागरिकों ने उनकी जान बचाई थी।
फिल्म में अमेरिकी अभिनेता एमिली हिरश्च और चीनी अभिनेत्री यू नेन हैं। फिल्म अगले साल अक्टूबर में रिलीज होनी है।
dharmpath.com dharmpath