फ्लाईदुबई ने मास्को तक अपनी उड़ानें बढ़ाईं

दुबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कम लागत वाली सरकारी हवाई कंपनी फ्लाईदुबई ने गुरुवार को 29 नवंबर से मास्को के शेरेमेत्येवो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे तक अपनी नई दैनिक उड़ानों के शुरुआत की घोषणा की।

फ्लाईदुबई ने सबसे पहले 2014 में मास्को तक उड़ान भरी थी और रूस में 11 अलग जगहों तक अपना विस्तार किया है।

मखाचकाला, उफा और वोरोनिश तक अक्टूबर में शुरू होने वाला विमान परिचालन नवीनतम परिवर्धन है।

फ्लाईदुबई इन तीन जगहों के अलावा काजन, क्रास्नोडर, मिनरलॉनी वोड़ी, मास्को (वीकेओ), रोस्तोव-ऑन-डॉन, समारा और येकाटेरिनबर्ग के लिए सीधी उड़ानें संचालित करती हैं।

फ्लाईदुबई के सीईओ गैथ अल गैथ ने कहा, “हम यात्रियों को रूसी राजधानी के दो अलग-अलग जगहों का विकल्प देकर काफी उत्साहित हैं। मास्को के शेरेमेत्येवो हवाईअड्डे तक हमारी नई दैनिक उड़ानों का शुभारंभ किफायती और विश्वसनीय रूप से संयुक्त अरब अमीरात और उससे आगे के स्थनों को जोड़ने की बढ़ती मांग पर आधारित है।”

फ्लाईदुबई ने 2016 की पहली छमाही की तुलना में 2017 में 45 की वृद्धि दर्ज की और वह संयुक्त अरब अमीरात से शेरेमेत्येवो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे तक सीधी उड़ान भरने वाली पहली हवाई कंपनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493