फ्लामेंगो का एटलेटिको मिनेइरो के साथ मुकाबला ड्रॉ

रियो डी जनेरियो, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेरू के स्ट्राइकर पाओलो गुएरेरो की ओर से दागे गए गोल की बदौलत फ्लामिंगो का ब्राजील सेरी-ए लीग में एटलेटिको मिनेइरो के खिलाफ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जुवेंतस और एटलेटिको मेड्रिड के पूर्व मिडफील्डर डिएगो ने शनिवार को हुए इस मुकाबले में फ्लामेंगो के लिए पहला गोल दागा। इस गोल की बदौलत मुकाबले के पहले हाफ में क्लब ने एटलेटिको मिनेइरो पर 1-0 से बढ़त बनाई।

दूसरे हाफ में 82वें मिनट में एटलेटिको मिनेइरो के लिए रोबिन्हो ने गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया और लुकास प्राटो की ओर से 87वें मिनट में दागे गए गोल पर क्लब ने फ्लामेंगो पर 2-1 से बढ़त बना ली।

पाओलो की ओर से 90वें मिनट में किए गए गोल ने फ्लामेंगों को एटलेटिको मिनेइरो से मिलने वाली हार से बचा लिया और यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493