रियो डी जनेरियो, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय सेंटर-बैक रोड्रिगो कायो ने फ्लामेंगो क्लब के साथ करार किया है।
रियो डी जनेरियो के क्लब ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कायो का करार पांच साल का है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, साओ पाउलो क्लब से अलग होकर फ्लामेंगो में शामिल हुए 25 वर्षीय खिलाड़ी कायो अगले माह नई टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण शुरू करेंगे।
फ्लामेंगो ने अगले सीजन-2019 के लिए नए करार के तहत कायो को टीम में शामिल किया है।
क्लब ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा, “स्वागत है रोड्रिगो। आप अब फ्लामेंगो परिवार का हिस्सा हैं।”
कायो का नाम हालिया समय में बार्सिलोना के साथ भी जोड़ा जा रहा था। साल 2011 में वह 17 साल की उम्र में साओ पाउलो क्लब में शामिल हुए थे और अब तक उन्होंने क्लब के साथ 277 मैच खेले हैं।
ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए वह चार मैच खेल चुके हैं और वह रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली ब्राजीलियाई टीम का हिस्सा भी थे।
dharmpath.com dharmpath