फ्लामेंगो के लिए पदार्पण के लिए तैयार हैं कोंका

रियो डी जनेरियो, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्जेटीना के मिडफील्डर कोंका ब्राजीली फुटबाल क्लब फ्लामेंगो के लिए पदार्पण के लिए तैयार हैं।

क्लब की वेबसाइट के अनुसार घुटने की गम्भीर चोट से कोंका लगभग उबर चुके हैं। वह सुधार प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं।

कोंका ने शंघाई के क्लब एसआईपीजी से जनवरी में 12 महीने के लोन पर आधारित करार के तहत फ्लामेंगो का रुख किया था लेकिन अगस्त में उनके घुटने में गम्भीर चोट लगी थी और इसी कारण वह अपने नए क्लब के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

33 साल के कोंका ने शंघाई एसआईपीजी क्लब के लिए कुल 46 मैच खेले। उन्होंने इस क्लब के साथ 2015 में करार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493