फ्लामेंगो ने मुरिसी को कोच नियुक्त किया

रियो डी जेनेरियो, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब फ्लामेंगो ने अगले दो सत्रों के लिए मुरिसी रमाल्हो को कोच नियुक्त किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लामेंगो ने मुरिसी की नियुक्ति की घोषणा की।

मुरिसी (60) ने ओसवाल्दो दे ओलिवीरा की जगह ली है, जिन्हें नवंबर में बर्खास्त कर दिया गया था।

मुरिसी ने रियो डी जेनेरियो में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं यह अवसर देने के लिए आभारी हूं। यह एक बड़ी चुनौती है और मैं काम के लिए तैयार हूं।”

मुरिसी का कोच के रूप में करियर दो दशकों से भी अधिक समय का है और वह बीमार होने के कारण अप्रैल में साओ पाउलो से अलग हो गए थे।

ब्राजीली सेरी-ए सीजन 2015 में फ्लामेंगो 32 अंकों के साथ 12वें स्थान पर है। छह बार लीग जीत चुका क्लब जनवरी 2016 में रियो डी जेनेरियो स्टेट चैम्पियनशिप से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493