फ्लूमिनेंसी के कोच ब्रागा का इस्तीफा

रियो डी जनेरियो, 18 जून (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब फ्लूमिनेंसी के कोच अबेल ब्रागा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक क्लब ने इसकी पुष्टि कर दी है।

एफे ने ब्रागा के हवाले से लिखा है, “मेरी समझ से अब आराम करने का वक्त आ गया है। कुछ समय के लिए ब्रेक लूंगा। मुझे किसी बात का अफसोस नहीं है क्योंकि मैंने जो भी किया है, दिल और पूरी तरह पेशेवराना तरीके से किया है। मैं सबका धन्यवाद करना चाहता हूं।”

क्लब ने कहा है कि 18 महीने के कार्यकाल के दौरान ब्रागा की देखरेख में टीम को 43 मैचों में जीत मिली जबकि 29 मैच बराबरी पर छूटे।

ब्रागा तीन मौकों पर फ्लूमिनेंसी के कोच रह चुके हैं और इस क्लब को इन्होंने कुल 329 मैचों के लिए प्रशिक्षित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493