रियो डी जेनेरियो, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील की अग्रणी फुटबाल क्लब फ्लूमिनेंसी ने एडुआडरे बापतिस्ता को अपना नया कोच नियुक्त किया।
फ्लूमिनेंसी चार बार ब्राजील सेरी-ए लीग टूर्नामेंट का विजेता रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बापतिस्ता को एंडरसन मोरेरा की जगह कोच नियुक्त किया गया है। पाल्मेरास के किलाफ फ्लूमिनेंस की हार के बाद एंडरसन को कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया था। एडुआडरे इस साल में क्लब के चौथे कोच हैं।
फ्लूमिनेंसी बुधवार को पाल्मेरास से 4-0 से हार गया था।
एडुआडरे ने कहा, “मेरी पहचान इस क्लब से जुड़ी हुई है और प्रशंसक इस बात से सुनिश्चित हो सकते हैं कि मैं इस कार्य में हर दिन चौबीसो घंटे खुद को समर्पित करने वाला हूं।”
ब्राजीलियाई सेरी-ए के मौजूदा सत्र में फ्लूमिनेंस 26 मैचों से 34 अंक हासिल कर 11वें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath