फ्लूमिनेंसी संग रविवार का मैच नहीं खेल पाएंगे रोनाल्डिन्हो

रियो डी जेनेरियो, 23 अगस्त (आईएएनएस)। फुटबाल के दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो पूरी तरह से फिट न होने के कारण रविवार को फ्लूमिनेंसी एफसी और जोइनविल्ल के बीच होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

2002 के विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोनाल्डिन्हो 2 अगस्त को फ्लूमिनेंसी एफसी क्लब में शामिल हुए थे और उन्होंने अभी तक क्लब के साथ चार मैच खेले हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्लूमिनेंसी के फिटनेस कोच फ्लाविओ विगनोली ने कहा कि रोनाल्डिन्हो को पूरी तरह से फिट होने के लिए अभी और समय की जरूरत है।

फ्लूमिनेंसी रोनाल्डिन्हो की अनुपस्थिति के बावजूद रविवार के मैच के लिए तैयार हैं, क्योंकि क्लब में हाल ही में अपनी चोट से उबरे खिलाड़ी स्ट्राइकर फ्रेड शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493