फ्लूमिनेंसे को हराकर कोपा सुदामेरिकाना फाइनल में परानाएंसे

रियो डी जनेरियो, 29 नवंबर (आईएएनएस)। एटलेटिको परानाएंसे ने अच्छे प्रदर्शन के दम पर कोपा सुदामेरिकाना फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

परानाएंसे ने माराकाना स्टेडियम में बुधवार रात को खेले गए मैच में फ्लूमिनेंसे को 2-0 से हराया।

कोपा सुदामेरिकाना के फाइनल में अब परानाएंसे का सामना जूनियर बरानकिला या इंडिपेंडेंटे सेंटा फे में से किसी एक टीम से होगा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, नाइको ने चौथे मिनट में किए गए गोल के साथ परानाएंसे का खाता खोला।

इसे परानाएंसे ने पहले हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा। इसके बाद, 54वें मिनट में ब्रूनो गिमेरेस ने गोल कर परानाएंसे को फ्लूमिनेंसे के खिलाफ 2-0 से जीत दिलाई।

अपनी खराब फॉर्म के कारण फ्लूमिनेंसे पर अब रिलेगेशन का खतरा मंडरा रहा है, जिसके कारण वह सेकेंड डिविजन में जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493