फ्लैक से अलगाव के बाद खुद से नफरत करने लगे ब्रैडी

लंदन, 2 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी पर्सनेलिटी कैरोलिन फ्लैक से अलगाव के बाद उनके मंगेतर एंड्रयू ब्रैडी नई शुरुआत के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं क्योंकि वह अलगाव के बाद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और खुद से ही नफरत करने लगे हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या पर, ब्रैडी ने एक पोस्ट में बताया कि पिछले 12 महीनों में फ्लैक से अलग होने के बाद से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर कैसा नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्होंने कहा, “मैंने सीखा है कि मनुष्य का मन, दिल और शरीर कितनी सजा झेल सकता है, मैंने उन चीजों के लिए दोषी महसूस किया है जिनके बारे में मुझे कभी नहीं लगा कि किसी को उनके लिए दोषी महसूस करना चाहिए। मैं यह तक भूल गया था कि मैं कौन हूं। मैंने खुद से उन चीजों के लिए नफरत करना सीखा, जिन्हें मुझे पसंद करना चाहिए। मैंने अपना आत्मविश्वास खो दिया।”

उन्होंने पिछले साल जुलाई में सगाई की थी और तब से उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493