मियामी, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा में डिज्नी के फंतासीया गार्डन एंड मिनिएचर गोल्फ कोर्स के पास एक जले हुए वाहन से शव बरामद किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आग बुझाने में रीडी क्रीक दमकल विभाग की मदद के लिए शनिवार को तड़के 4.11 बजे पुलसि को सूचना दी गई।
आग बुझाने के बाद पुलिस को वाहन के भीतर एक शव मिला।
हालांकि, अभी शव की पहचान नहीं की गई है।
dharmpath.com dharmpath