यह आग्रह अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की उस घोषणा के बाद किया गया, जिसके तहत बताया गया है कि मच्छरों ने अमेरिकी मुख्य भूमि पर जीका वायरस का प्रसार शुरू कर दिया है और यह प्रसारण फ्लोरिडा के मियामी-डेड काउंटी तक सीमित है।
करीब चार लाख कनाडाई हर साल फ्लोरिडा की यात्रा करते हैं। एजेंसी ने कहा कि 15 जून के बाद इस क्षेत्र की यात्रा करने वाली गर्भवती महिलाओं को परीक्षण के लिए अपने चिकित्सक के पास जाना चाहिए।
एजेंसी ने कहा कि इस क्षेत्र की महिलाओं को गर्भधारण के लिए दो महीनों का इंतजार करना चाहिए, क्योंकि यह वायरस शुक्राणु में काफी समय तक रहता है कि इसलिए पुरुषों को भी संतान उत्पत्ति से पहले छह महीनों का इंतजार करना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath