फ्लोरिडा में शख्स ने 4 बच्चों की हत्या कर आत्महत्या की

मियामी, 12 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अपार्टमेंट के अंदर चार बच्चों को बंधक बनाकर रखने वाले हथियार से लैस एक शख्स ने चारों बच्चों की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली।

गैरी लिंडसे जूनियर (35) सोमवार रात एक, छह, 10 और 11 साल के बच्चों के साथ मृत पाया गया। इनमें से दो बच्चे उसके और दो उसकी प्रेमिका के थे।

ऑरलैंडो पुलिस प्रमुख जॉन मेना ने कहा कि पुलिस को रात करीब नौ बजे अपार्टमेंट में प्रवेश करते हुए पांच शव मिले।

जॉन ने बताया कि अधिकारी लिंडसे से बात कर शांतिपूर्ण उपाय निकालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन फोन नेटवर्क में गड़बड़ी थी।

उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों ने लिंडसे को बात करने के लिए दूसरा फोन देने की कोशिश की तो उन्होंने देखा कि वह एक बच्चे को गोली मार चुका है और फिर अधिकारियों ने अपार्टमेंट के अंदर घुसने का फैसला किया।

रविवार की रात को यह गतिरोध तब शुरू हुआ जब लिंडसे की प्रेमिका ने पुलिस से संपर्क कर बताया कि लिंडसे ने उसके साथ मारपीट की।

लिंडसे पहले भी घरेलू हिंसा व आपराधिक घटनाओं के मामले में लिप्त रह चुका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493