बंगाल की खाड़ी में बन रहा है नया सिस्टम, 24 घंटे में हो सकती है बारिश!

भोपाल- प्रदेश में पिछले दिनों से बारिश का सिलसिला थम गया है। गुरुवार को भी राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में धूप खिली रही। मौसम विभाग (Heavy Rain in Madhya Pradesh) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बन रहा है। जिसके बाद अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 3 फीसदी बारिश कम हुई है। 14 जिले ऐसे हैं जहां ओसत से कम बारिश दर्ज की गई है। जिस कारण सूखे के हालत बन सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 685.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं सामान्य बारिश का आंकड़ा 7087 है। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक 3 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने अलगे 24 घंटों में झमाझम बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज 27 अगस्त के बाद से प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493