कोलकाता-पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता यशवंत सिन्हा ने आज कोलकाता पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली हैं. टीएमसी में शामिल होने के बाद यशवंत सिन्हा ने पार्टी का झंडा लहराते हुए ममता बनर्जी की पार्टी का हाथ थाम लिया. बताया जा रहा है कि, यशवंत काफी दिनों से बीजेपी से नाराज चल रहे थे और कई अवसर पर बीजेपी की आलोचना भी कर चुके हैं.टीएमसी में शामिल होने के बाद से ही यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर हमला बोलना शुरू कर दिया, उन्होंने कहा ”प्रजातंत्र की ताकत प्रजातंत्र की संस्थाएं होती हैं, लेकिन आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, इसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है. आज हमारे देश के लिए ये सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है. इसमें कोई शक नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ बापस सत्ता में आएगी. लेकिन, बंगाल से पूरे देश में एक संदेश जाना चाहिए कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं.
dharmpath.com dharmpath