कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के वोट प्रतिशत में वृद्धि इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस टीएमसी और अन्य राजनीतिक दलों की लोकप्रियता में गिरावट आई है।
कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि कांथी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के वोट प्रतिशत में वृद्धि इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस टीएमसी और अन्य राजनीतिक दलों की लोकप्रियता में गिरावट आई है।
ईरानी ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, “यह भाजपा की बंगाल इकाई के प्रयासों का संकेत है। यह पश्चिम बंगाल में टीएमसी और अन्य राजनीतिक दलों की लोकप्रियता में गिरावट का भी संकेत है।”
उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन में सुधार का जिक्र करते हुए ईरानी ने कहा, “यह इस बात का संकेत है कि भविष्य भाजपा का है।”
गौरतलब है कि कांथी दक्षिण विधानसभा सीट तृणमूल ने अपने पास बरकरार रखी और उसके वोट प्रतिशत में भी वृद्धि हुई। भाजपा दूसरे स्थान पर रही, जबकि वाम मोर्चा तीसरे स्थान पर चला गया।
ईरानी से उन आरोपों के बारे में पूछा गया, जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सारदा चिट फंड और नारदा स्टिंग मामलों में आरोपी पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। ईरानी ने कहा, “आप पश्चिम बंगाल के नागरिकों को अब हल्के में नहीं ले सकते।”
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और मुद्रा योजना की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य के लोगों के लिए विकास के संदर्भ में काफी कुछ किया है।
राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा मामले लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर ईरानी ने कहा, “कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। संवैधानिक प्रारूप से अपेक्षा है कि राजनीति में कानून का दुरुपयोग नहीं किया जाए।”
उन्होंने चिट फंड और स्टिंग ऑपरेशन मामलों में सीबीआई जांच पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
ममता ने कहा, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के नाते मैं जारी जांच के बारे में कुछ नहीं कह सकती। ऐसा करना मेरे लिए उचित नहीं होगा।”
dharmpath.com dharmpath