लॉस एंजलिस, 25 मार्च (आईएएनएस)। किम कादर्शियां, निक ऑफरमैन, जॉर्ज क्लूनी, सिंथिया निक्सॉन, लॉरा डर्न, विल्लोव, जेडन स्मिथ, डेविड और जेफरी कैटजेनबर्ग जैसी हॉलीवुड हस्तियां बंदूक से हिंसा के विरोध में यहां छात्रों के जुलूस में शामिल हुईं।
हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, हजारों छात्रों ने शनिवार को इन सितारों के साथ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन ‘मार्च ऑफ अवर लाइव्स’ में हिस्सा लिया। यह प्रदर्शन फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्थित मार्जरी स्टोनमेन डगलस हाई स्कूल में 14 फरवरी को हुई गोलीबारी के परिणामस्वरूप हुआ। इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई थी।
जुलूस में उपस्थित ‘मास्टर ऑफ सेक्स’ की अभिनेत्री फ्रांसेस फिशर ने यहां कहा, “मैं बच्चों से प्यार करती हूं और मैं उन्हें सुरक्षित रखना चाहती हूं। वे पढ़ने, सीखने और बढ़ने के लिए सुरक्षित स्थान के हकदार हैं। मैं बच्चों के साथ हूं। हम असॉल्ट राइफल को प्रतिबंधित करना होगा और इसी के लिए हम यहां हैं।”
अभिनेत्री कोनी ब्रिटन इस मार्च में अपने बेटे के साथ पहुंची। उनका बेटी पहली कक्षा में है।
गायिका माइली साइरस ने इंस्टाग्राम पर कुछ छात्रों के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की जिसके शीर्षक में उन्होंने लिखा, “हीरोइनों से घिरी हुई हूं। जिन्हें मैं चाहती हूं इतिहास के इस क्षण में उनके साथ यहां हूं।”
dharmpath.com dharmpath