बगदाद में आत्मघाती हमले में 6 मरे

बगदाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में हुए एक आत्मघाती हमले में शनिवार को कम से कम छह व्यक्तियों की मौत हो गई है। आत्मघाती हमलावर ने बगदाद के एक चर्चित रेस्तरां में खुद को उड़ा दिया।

बगदाद, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में हुए एक आत्मघाती हमले में शनिवार को कम से कम छह व्यक्तियों की मौत हो गई है। आत्मघाती हमलावर ने बगदाद के एक चर्चित रेस्तरां में खुद को उड़ा दिया।

न्यू बगदाद जिले में यह हमला शनिवार तड़के हुआ। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि एंबुलेंस और पुलिस वाहनों में मृतकों को भरकर पास के अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया है।

किसी भी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने देश में हुए इस तरह के आत्मघाती हमलों के अधिकांश मामलों की जिम्मेदारी ली है।

इराक हाल के वर्षो में हिंसा और आतंकवादी हमलों की चपेट में रहा है। वर्ष 2014 में कम से कम 12,282 नागरिकों की मौत हो गई और 23,126 अन्य घायल हो चुके हैं। देश में 2006-07 से शुरू हुई हिंसा के बाद से अबतक का यह सबसे घातक वर्ष रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493