बगदाद में दोहरे बम विस्फोट में 36 की मौत

बगदाद, 18 मई (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार को शिया लोगों को लक्षित कर किए गए दोहरे बम विस्फोट में 36 लोग मारे गए और अन्य 100 लोग घायल हो गए।

एक बम विस्फोट शाब जिले में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ, जहां सड़क किनारे बम लगाया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बम विस्फोट के बाद एक आत्मघाती हमला हुआ। यह आत्मघाती हमला तब हुआ जब पहले बम विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोग पीड़ितों की मदद कर रहे थे। इस आत्मघाती हमले में 15 और लोग मारे गए और 37 अन्य लोग घायल हो गए।

राजधानी बगदाद की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले बगदाद ऑपरेशन्स कमांड (बीओसी) के प्रवक्ता साद मान ने इस आत्मघाती हमले में 11 लोगों के मरने और 37 के घायल होने की बात कही।

साद के अनुसार, आत्मघाती हमलावर के शरीर के चिथड़ों को देखकर लगता है कि वह एक महिला थी।

शाब जिले में हुए इस शक्तिशाली दोहरे बम विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। उसने हालांकि आत्मघाती हमलावर के महिला होने से इनकार किया है।

इराक के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री एवं इराक सुरक्षाबलों के कमांडर-इन-चीफ हैदर अल-अबदी ने विस्फोट के बाद शाब जिले की सुरक्षा के लिए जवाबदेह शीर्ष अधिकारियों को नजरबंद रखने का आदेश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493