बच्चे की जाति, पंथ या धर्म नहीं होता : बिग बी

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का मानना है कि जन्म के समय बच्चे की कोई जाति, पंथ, धर्म या सामाजिक परिभाषा नहीं होती, लेकिन समय और क्षेत्र अपने हिसाब से जटिल परिभाषाएं गढ़ लेते हैं।

समाज के कटु सत्य के बारे में अपने विचारों को बांटने के लिए बिग बी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में लिखा, “जन्म के समय बच्चे की कोई जाति, पंथ, धर्म या सामाजिक परिभाषा नहीं होती।”

बिग बी ने आगे लिखा, “जब तक समय, गंतव्य, क्षेत्र और मान्यताएं हावी नहीं होते और जटिल परिभाषाएं नहीं उत्पन्न करते तब तक जिंदगी के कटु सत्य को भोले और मासूम में भरा जाता है। दिमाग फिर मृत्यु तक वैसा ही रहता है।”

अमिताभ का मानना है कि उनमें से कई में अधिरोपित पर सवाल उठाने का साहस होता है। हालांकि कोई भी जवाब नहीं है, जो संतोषजनक हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493