बच्चे की परवरिश में परेशान टिम्बरलेक, जेसिका बील

लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। गायक जस्टिन टिम्बरलेक का कहना है कि वह और उनकी पत्नी जेसिका बील अपने 22 महीने के बेटे सिलास की परवरिश में थोड़ी दिक्कत महसूस कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, टिम्बरलेक का कहना है कि सिलास अद्भुत हैं, लेकिन उसकी परवरिश में थोड़ी दिक्कत आ रही है, क्योंकि वह मुश्किल दौर से गुजर रहा है। वह अभी छोटा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

टिम्बरलेक कहते हैं, “वह अपना डायपर नहीं बदलवाता है, वह कुछ जल्द ही अपने दोनों पैरों से मारने लगा है, इसलिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही इन सबसे बाहर निकल आएगा।”

बील कहती हैं कि सिलास अच्छा है, वह उसे प्यार करती हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह उसे पसंद करती हैं या नहीं करती हैं।

गायक ने कहा कि उसके साथ बिताए गए कुछ ऐसे पल भी हैं, जिसे आप पसंद करेंगे, लेकिन कहीं न कहीं उसकी परवरिश फिलहाल थोड़ी मुश्किल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493