बच्चे के जन्म के बाद रैंप पर लौटीं कैरल ग्रेशियस

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। फैशन मॉडल कैरल ग्रेशियस ने लेक्मे फैशन वीक (एलडब्यूएफ) समर रिजॉर्ट 2016 में गौरांग शाह द्वारा डिजाइन की गई साड़ी में रैंप वॉक करके अपना खास प्रभाव छोड़ा था। उस समय वह गर्भवती थीं। मां बनने के बाद अब वह शुक्रवार को गौरांग के लिए विंटर-फेस्टिव 2016 में फिर से रैंप पर लौट आई हैं।

कैरल ने आईएएनएस को बताया, “रैंप पर लौटना रोमांचक है। बच्चे के जन्म के बाद यह मेरी पहली रैंप वॉक है।”

कैरल एक बेटे की मां बनी हैं।

उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानती कि लोग अपने बच्चे को छोड़कर 9-5 की नौकरी कैसे कर लेते हैं। मुझे सचमुच समझ नहीं आता..मैं यहां केवल एक या दो दिन के लिए आई हूं। मैं अभी तुरंत (अपने बेटे के पास) पहुंचना चाहती हूं..मुझे लगता है कि भारतीय महिलाएं सचमुच कड़ी मेहनत करती हैं। वे अपने परिवार और करियर की देखभाल करके और सब कुछ एक साथ करके शानदार काम करती हैं।”

कैरल जब गर्भवती होने के दौरान रैंप पर नजर आई थीं, तब इस बात को लेकर काफी चर्चाएं हुई थीं। क्या उनके इस कदम से फैशन जगत में एक नए चलन की शुरुआत होगी, इस सवाल पर कैरल ने कहा, “मुझे इसकी उम्मीद है।”

कैरल का कहना है कि उन्हें अपने पति, ससुराल पक्ष के लोगों और अपने परिवार का काफी समर्थन मिला।

कैरल के साथ ही मॉडल से अभिनेत्री बनीं मुग्धा गोडसे भी गौरांग के शो में रैंप पर नजर आईं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493