बच्चे के साथ दुर्व्यवहार के आरोप से रॉबिन थिक बरी

लॉस एंजेलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री पाउला पैटन के साथ बेटे पर हक को लेकर खींचतान के बीच गायक रॉबिन थिक बच्चे के साथ दुर्व्यवहार के आरोप से बरी हो गए हैं।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ ने थिक के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि बाल सुरक्षा सेवा ने उन्हें पूर्व पत्नी द्वारा बच्चे को बहुत पीटने का आरोप लगाए जाने के महज एक दिन बाद ही इन आरोपों से बरी कर दिया।

सूत्र ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने में 20 दिन का समय लग सकता है।

सूत्र के अनुसार, “रॉबिन अपने काम में व्यस्त हैं और अपने नए संगीत पर काम कर रहे हैं। जब उनके पिता एलन थिक का निधन हुआ था, उस समय उन्होंने अपने परिवार को बखूबी संभाला, जो कोई भी रॉबिन को जानता है, उसे यह अच्छी तरह पता है कि जूलियन उनके जीवन का उजाला है।”

सूत्र का कहना है कि रॉबिन कभी जूलियन को चोट नहीं पहुंचा सकते हैं, दोनों में काफी लगाव है।

इससे पहले आईं कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि पैटन ने न्यायाधीश से संयुक्त संरक्षण के तहत थिक को मिले संरक्षण के अधिकार को सीमित करने की मांग की है।

हालांकि, न्यायाधीश ने गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान पाउला के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि रॉबिन से जूलयिन को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचने या खतरा होने के सबूत वैज्ञानिक आधार पर अपर्याप्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493