बच्चों के टैक्सी ड्राइवर बने डेविड बेकहम

लॉस एंजेलिस, 30 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम का कहना है कि वह खेल से संन्यास लेने के बाद अपने चार बच्चों के लिए ड्राइवर बन गए हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, टेलीविजन शो ‘जिम्मी किममेल लाइव’ पर बेकहम ने कहा कि वह अपने बेटों ब्रुकलिन जोसेफ, रोमियो जेम्स, क्रुज डेविड व बेटी हार्पर को सुबह सात बजे स्कूल छोड़ने में व्यस्त हैं।

बेकहम ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं रातोंरात बच्चों का टैक्सी ड्राइवर बन गया हूं। मैं अब पूरी तरह से ऊबेर कंपनी का ड्राइवर बन गया हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं उन्हें सुबह सात बजे स्कूल छोड़ने जाता हूं। मुझे चारों बच्चों को चार अलग-अलग स्कूलों में छोड़ना होता है। मुझे इस काम में एक घंटा 15 मिनट लगते हैं। उसके बाद मैं अपराह्न् 12 बजे बेटी व चार बजे बेटों को स्कूल से लाता हूं।”

बेकहम के तीनों बेटों ने भी फुटबॉल के खेल में दिलचस्पी दिखाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493