बच्चों के साथ थैंक्सगिविंग डे नहीं मनाएंगे ब्रैड पिट

लॉस एंजेलिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट बच्चों और एंजेलिना जोली के साथ थैंक्सगिविंग डे नहीं मनाएंगे।

लॉस एंजेलिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट बच्चों और एंजेलिना जोली के साथ थैंक्सगिविंग डे नहीं मनाएंगे।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, पिट (52) जोली से अलगाव के बाद अभिनेत्री और छह बच्चों मैडॉक्स (15), पैक्स (12), जाहरा (11), शिलोह (10) और आठ वर्षीय जुड़वा बच्चों नॉक्स व विवियन के साथ थैक्स गिविंग डे पर मौजूद नहीं होंगे।

एक सूत्र ने कहा, “एंजेलिना ने ब्रैड पिट को थैंक्सगिविंग डे बच्चों के साथ मनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया है।”

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को खबर आई थी कि पूरा परिवार थैंक्सगिविंग डे साथ मनाएगा।

इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पिट और उनके बेटे मैडॉक्स के बीच हुए कथित विवाद में जांच पूरी हो जाने के बाद उन्हें एफबीआई की तरफ से अभिनेता को आरोपों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

फिल्म ‘एलाइड’ के अभिनेता पर सितंबर में फ्रांस से अमेरिका लौटते समय विमान में मैडॉक्स के साथ विवाद होने और हाथापाई करने का आरोप लगा था। माना जाता है कि इस घटना के कारण ही जोली (41) ने पिट से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल कर दी।

पिछले हफ्ते एक अंदरूनी सूत्र ने बताया था कि फिल्म ‘मलेफिसंट’ की अभिनेत्री से अलगाव होने के बाद अभिनेता सिर्फ तीन बार अपने बच्चों से मिले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493