बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो में जज बनेंगे जावेद अली

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। गायक जावेद अली पिछले साल सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आयडल’ में जज की भूमिका करने के बाद एक बार फिर जज की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस बार वे बच्चों के सिंगिंग रिएलिटी शो में जज बनेंगे।

जावेद ने एक बयान में कहा, “मैंने ‘इंडियन आयडल’ में बहुत अच्छा समय बिताया और अब मैं ‘सुपरस्टार सिंगर’ के साथ अपना सफर जारी रखूंगा। यह 2-14 आयुवर्ग के बच्चों के लिए सिंगिंग रियलिटी शो है। हम जल्द ही भारत भर में ऑडीशंस लेंगे।”

हिट गीत ‘गुजारिश’ के गायक के साथ गायक-संगीतकार हिमेश रेशमिया भी जुड़ेंगे।

सूत्रों के अनुसार, गायिका नेहा कक्कड़ भी इस शो में उनके साथ जज बनेंगी। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493